छह हफ्ते खेल से दूर रहेंगे शटलर कश्यप

मार्च में कर सकते हैं वापसी खेलपथ संवाद हैदराबाद। राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन शटलर पारूपल्ली कश्यप को हाल में पिंडली की मांसपेशियों में लगी चोट के कारण छह हफ्ते तक खेल से बाहर रहना होगा। पूर्व नंबर छह खिलाड़ी कश्यप ने कहा कि उन्हें अपनी ट्रेनिंग का फिर से आकलन करना होगा। उन्हें पिछले महीने (24 से 30 दिसंबर) हैदराबाद में अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में पिंडली की मांसपेशियों में ग्रेड 1 की चोट लगी थी।  निर.......

भारतीय हॉकी टीम के चार मैच पुरस्कारों की दौड़ में

भारतीय महिला हॉकी टीम के दो मैच भी शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में ऐतिहासिक पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य के मुकाबले समेत चार मैच इस साल अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा वर्ष 2021 के सबसे पसंदीदा मैच के पुरस्कार की दौड़ में हैं।  एफआईएच एक सर्वेक्षण के जरिये हॉकी प्रेमियों को पिछले साल का सबसे पसंदीदा मैच चुनने का मौका दे रहा है। भारतीय टीम ने टोक्यो में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 .......

सानिया-नाडिया की जोड़ी एडिलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में

एडीलेड। भारत की सानिया मिर्जा और उनकी उक्रेन की जोड़ीदार नाडिया किचेनोक ने बृहस्पतिवार को कड़े मुकाबले में अमेरिका की शेल्बी रोजर्स और ब्रिटेन की हीथर वाटसन को हराकर एडिलेड इंटरनेशनल 1 डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  सानिया और नाडिया की जोड़ी ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को 55 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में 6-0, 1-6, 10-5 से शिकस्त दी। अब सानिया-नाडिया की जोड़ी का सामना डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट के .......

एनआरएआई ने चयन ट्रायल स्थगित किए

वीकेंड कर्फ्यू और कोरोना के खतरे की वजह से लिया गया फैसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण राइफल, पिस्टल और शॉटगन प्रतियोगिताओं के लिए आगामी चयन ट्रायल स्थगित कर दिया है।  एनआरएआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘दिल्ली सरकार द्वारा लागू की गई पाबंदियों (साप्ताहिक कर्फ्यू) के कारण नई दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में 13 से 25 जनवरी 2022 तक हो.......

गोलकीपर श्रीजेश साल के सर्वश्रेष्ठ एथलीट की दौड़ में शामिल

दुनियाभर से कुल 24 खिलाड़ी नामित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश प्रतिष्ठित विश्व खेल साल के सर्वश्रेष्ठ एथलीट की दौड़ में शामिल हो गए हैं। विजेता की घोषणा आनलाइन मतदान प्रक्रिया के बाद की जाएगी जो 10 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी। इस पुरस्कार के लिए दुनियाभर से कुल 24 खिलाड़ियों को नामित किया गया है। इनमें से 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को 23 जनवरी को फाइनल में जगह म.......

नीरज चोपड़ा के कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज का अनुबंध बढ़ा

2024 ओलम्पिक तक रहेंगे साथ खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ओलम्पिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के जर्मन कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज का अनुबंध 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। एएफआई ने रविवार को पुष्टि की कि नीरज चोपड़ा अपने कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज के साथ अभ्यास करना जारी रखेंगे क्योंकि उनका अनुबंध 2024 में होने वाले पेरिस खेलों तक बढ़ा दिया गया है। टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के बाद चोपड़ा न.......

भारतीय स्कीयर आरिफ खान ने दो स्पर्धाओं के लिये किया क्वालीफाई

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अल्पाइन स्कीयर आरिफ मोहम्मद खान अगले साल चार फरवरी से बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक की दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिये क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। आरिफ ने हाल में 'जाइंट स्लालोम' स्पर्धा के लिये क्वालीफाई करके यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की।  इससे एक महीने पहले उन्होंने दुबई में ओलंपिक क्वालीफायर में अल्पाइन स्कीइंग के 'स्लालोम' वर्ग में शीतकालीन ओलंपिक में जगह बनायी .......

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी शिविर में भाग ले रहीं 60 खिलाड़ी

घरेलू प्रतियोगिताओं के आधार पर किया गया खिलाड़ियों का चयन खेलपथ संवाद बेंगलूरु। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरु स्थित दक्षिण केंद्र में सोमवार से शुरू हुए सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी शिविर शुरू में 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों का चयन हाल में संपन्न 11वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, अंतर विभाग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और हॉकी इंडिया से स्वीकृत अन्य घरेलू प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। .......

नीरज विदेश में कर रहे ट्रेनिंग

पहलवान बजरंग, रवि के साथ दीपक पूनिया को रूस भेजने की तैयारी नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक के पदक विजेता खिलाड़ियों को देश में हो रहे समारोह से दूर रख राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए उन्हें विदेश भेजने को कमर कस ली गई है। टोक्यो में स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा को अमेरिका भेजने के बाद अब टोक्यो के रजत और कांस्य पदक विजेता पहलवान रवि कुमार और बजरंग के साथ पांचवें स्थान पर रहने वाले दीपक पूनिया को रूस भेजा जा रहा है। तीनों पहलवान .......

साल की अंतिम रैंकिंग में भारतीय हॉकी टीम तीसरे स्थान पर

पाकिस्तान की हुई बत्ती गुल नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम वर्ष की आखिरी एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रही, जबकि ओलम्पिक में चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम ने नौवें स्थान पर वर्ष का अंत किया।  टोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में बांग्लादेश में हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भी कांस्य पदक जीत.......